शिमला। शिमला-कालका नेशनल हाईवे बुधवार सुबह बंद रहा। सोलन जिले के धर्मपुर के निकट चट्टान खिसकने के कारण यह एनएच बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इनमें अधिकतर सेब से लदे ट्रक थे। करीब डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद एनएचएआई की मशीनरी की मदद से इस एनएच को बहाल किया जा सका। बताते हैं कि धर्मपुर के निकट चट्टान खिसकने से कालका-शिमला एनएच सुबह करीब सात बजे से बंद हो गया। एनएच पर बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। हालांकि मलबा आने से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस मार्ग पर बहुत वाहन फंस गए। दशहरा मनाकर लौट रहे पर्यटकों के वाहन व सेब ढुलाई में लगे ट्रक भी इस जाम में फंस गए। उधर, एसडीएम धर्मपुर रोहित राठौर ने बताया कि एनएचएआई और फोरलेन निर्माणकर्ता कंपनी के कामगार हाईवे को बहाल करने में तुरंत जुट गए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने करीब साढ़े आठ बजे मार्ग को पूरी तरह बहाल करवा दिया था।
Home State Himachal Pradesh Kalka-Shimla NH closed for one and a half hours: कालका-शिमला एनएच डेढ़...
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.

