Himachal News: हिमाचल में रेव पार्टी करने वालों की खैर नहीं! पुलिस का नया पैंतरा, अब नहीं बचेंगे नशे के सौदागर

0
109

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में रेव पार्टियों को रोकने के लिए कांगड़ा पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस जहां जंगलों के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है, वहीं नशे के सौदागरों ने अपना तरीका बदल लिया है। अब रेव पार्टियां कमरों और कैफे में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पुलिस को शक न हो।

जंगलों और कैफे पर खास नजर

धर्मकोट और मैक्लोडगंज क्षेत्र में एकांत कैफे, जंगलों के आसपास के ठिकानों और ऐसे स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी, जहां नशे की आड़ में पार्टियां आयोजित होने की आशंका है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने वाले पार्टी इनविटेशन, पोस्टर और प्रचार सामग्री को भी खंगालेगी।

आयोजकों ने तरीका बदला

बताया जा रहा है कि पहले रेव पार्टियों के आयोजन के लिए जंगलों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस की सख्ती के बाद खुले तौर पर ऐसी गतिविधियों में कमी आई, लेकिन अब इनके बंद कमरों और एकांत कैफे में आयोजित होने की आशंका सामने आई है। धर्मकोट में हाल ही में नशे की खेप और पार्टी से जुड़े मामले ने इस नेटवर्क की मौजूदगी को उजागर किया है।

पुलिस छापेमारी में ड्रग्स बराद

अपर भागसूनाग स्थित जंगल कैफे में रेव पार्टी की सूचना पर डीआइजी उत्तरी क्षेत्र सौम्या सांबसिवन के मार्गदर्शन में कांगड़ा पुलिस ने तड़के दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कैफे से 1.25 ग्राम चिट्टा, 25.94 ग्राम चरस, 5.35 ग्राम भांग, बीयर के 19 कैन और नशीले पदार्थों की पैकिंग सामग्री बरामद हुई।

नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने कैफे मालिक समेत दो आरोपियों राकेश कुमार निवासी मंडी व बंगाल निवासी विपिनन भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। जिन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कैफे तक कहां से पहुंची, पार्टी का नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किन लोगों को जोड़ा गया था। पुलिस की नशे के खिलाफ यह ड्राइव लगातार जारी रहेगी। मैक्लोडगंज में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार या इसकी आड़ में होने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]