HRTC New Rules: 150 किमी से अधिक दूरी वाले रूट व रात्रि सेवाओं में फ्रंट सीट पर बैठेंगे कंडक्टर

0
1274
HRTC New Rules

HRTC New Rules, शिमला:  हिमाचल प्रदेश में 150 किमी से ज्यादा दूरी वाले सभी रूट्स के अलावा रात्रि बस सेवाओं में कंडक्टर बस की एक नंबर सीट यानी बस की फ्रंट सीट पर बैठेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सिस्टम में यह बड़ा बदलाव किया है। इसके अनुसार सूर्यास्त के बाद चलने वाली सभी रात्रि बस सेवाओं कंडक्टरों को फ्रंट सीट पर बैठने की इजाजत होगी।

 दिन में लास्ट सीट पर ही बैठना होगा

एचआरटीसी (HRTC) के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल (Nipun Jindal) ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक दिन में कम दूरी के रूट्स पर पहले की व्यवस्था के अनुसार कंडक्टरों को बस के पिछले दरवाजे के पीछे वाली लास्ट सीट पर ही बैठना होगा। निपुण जिंदल द्वारा जारी निर्देशों में 16 जुलाई 2014 के निर्देश निरस्त कर दिए गए हैं और नए सिस्टम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस मकसद से लिया गया है निर्णय

एचआरटीसी का कहना है कि रात्रि बस सेवा व लंबे रूट्स में कंडक्टर की सुविधा के साथ ही परिचालन दक्षता तथा सतर्कता बढ़ाने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम ने साफ किया है कि कंडक्टरों को सभी यात्रियों को टिकट देने, बस के पीछे व आगे के दरवाजे सुरक्षित बंद करवाने तथा अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद ही निर्धारित सीट पर बैठने की अनुमति होगभ्। मतलब नई सुविधा के बावजूद कंडक्टर के दायित्व में किसी तरह की छूट नहीं होगी।

मोबाइल के यूज पर पूरी तरह प्रतिबंध

परिवहन निगम ने यात्रियों की सेफ्टी को देखते हुए ड्राइव करते टाइम चालक द्वारा मोबाइल के यूज पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। ड्रावइर ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर बात नहीं करेगा। उसे अपना मोबाइल साइलेंट मोड पर रखना होगा। जरूरत पड़ने पर फोन कंडक्टर के पास रहेगा। एचआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि 150 किमी से कम दूरी के डे-रूट पर अगर कोई कंडक्टर नियमों का उल्लंघन कर अगली सीट पर बैठा पाया गया तो उस पर 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather Updates: शिमला व कांगड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

Bus Diver, mobile phone usage ban

  • TAGS
  • [post_tags]