Himachal Rain Havoc: हिमाचल में बारिश का तांडव, 66 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 10 जिलों में अलर्ट

0
129
Himachal Pradesh rain update July 2026 latest news, Himachal flood and landslide situation today, 66 deaths due to monsoon in Himachal, Himachal weather alert 10 districts heavy rain, roads closed due to landslide in Himachal Pradesh, Boh valley cloudburst Kangra latest update, हिमाचल बारिश अपडेट, हिमाचल में बाढ़ की खबर, हिमाचल में भूस्खलन का अलर्ट, हिमाचल में मौसम विभाग की चेतावनी
हिमाचल में लैंडस्लाइड और बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

Himachal Monsoon Disaster Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेशभर में 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 28 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 23 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, ऊना जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 24 से 26 जुलाई के बीच भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

भूस्खलन से 100 से ज्यादा सड़कें बंद

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। मलबा गिरने और सड़कें टूटने के कारण प्रदेश में करीब 100 सड़कें बंद हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य इलाकों से टूट गया है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने में जुटी हैं। हालांकि लगातार बारिश के कारण राहत और बहाली कार्यों में परेशानी आ रही है।

कांगड़ा में बादल फटने से भारी नुकसान

कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी में बादल फटने के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। बाढ़ और मलबे के कारण कई गांव प्रभावित हुए हैं। इन क्षेत्रों में मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, पुलियां बह गई हैं, मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग मलबे में दबे सामान और बह गए गहनों को तलाशते नजर आए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत व्यवस्था शुरू कर दी है।

160 लोगों के रहने की व्यवस्था, मौके पर प्रशासन

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बोह घाटी के प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से करीब 160 प्रभावित लोगों के रहने की व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह में की गई है। राहत शिविरों में लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभावित परिवारों से बातचीत कर मदद का भरोसा दिया।

नियांगल पंचायत में 15 घरों पर खतरा

कांगड़ा जिले की नियांगल पंचायत के मियोली गांव में नाले का बहाव बदलने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां करीब 15 घर खतरे की जद में हैं। बारिश और पानी के तेज बहाव से चार परिवारों के मकानों और आंगन को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदी और नालों के पास न जाएं। इसके अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

  • TAGS
  • [post_tags]