सेना के दो वाहन हिमाचल में दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों की हालत गंभीर, चीन सीमा से सटे किन्नौर के नाको में हादसा

0
110
Himachal Kinnaur Army Vehicle Accident
किन्नौर में सेना के दो वाहनों की टक्कर के बाद पलटने से हादसा, दो जवान गंभीर

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बेहद दिल दुखाने वाली खबर सामने आई. चीन सीमा से सटे नाको क्षेत्र में सेना के दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सेना के दो जवान बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं वाहन में सवाल बाकी लोगों के भी चोट आई है. इस टक्कर में सेना के दोनों ही पलट गए और घटना की जानकारी मिलते ही वहीं तुरंत ही राहत बचाव दल पहुंच गए.

इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक हिमाचल के नाको क्षेत्र में सेना का एक वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया. जो शुरुआती बातें इस घटना को लेकर सामने आई है उसके हिसाब से वाहन का ब्रेक फेल होने की खबर है. ड्राइवर ने पूरी कोशिश की जिससे वाहन पर कंट्रोल किया जा सके लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे. नियंत्रण खोने के बाद वाहन आगे चल रहे एक दूसरे वाहन से जा कर टकरा गया.

टक्कर के बाद वाहन सड़क पर पलटे

घटना स्थल से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सेना के वाहन की टक्कर के बाद आगे चल रहा वाहन भी इसकी चपेट में आ गया. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहन सड़क पर पलट गए. जैसे ही ये हादसा हुआ वहां आप पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इसकी जानकारी मिलते ही बचाव के लिए स्थानीय लोग पहुंच गए. खबर पहुंचते ही इससे संबंधित टीमें भी मौके आ गई. घायलों तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन सभी की ट्रीटमेंट तुरंत ही शुरू कर दी गई. फिलहाल इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों का इलाज चल रहा है.

 

  • TAGS
  • [post_tags]