शिमला. मानसून गर्मी से राहत तो लेकर आता ही लेकिन साथ ही इससे कई मुश्किलें भी सामने आती है. मानसून का कहर इस समय देश के पहाड़ी इलाकों पर जोरदार देखने को मिल रहा है.हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. अगर हम पिछले 24 घंटों में राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों के मौसम का हाल बताएं तो यहां जोरदार बारिश हुई है. निचले इलाकों की बात करें तो यहां रुक-रुक कर बरसात हो रही है. जिस तरह से यहां मौसम में बदलाव आया है इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. लोगों को अगस्त में भी ठंड का एहसास हो रहा है.
कई जिलों में तेज बारिश
मानसून ने हिमाचल के कई राज्यों का मौसम बदल दिया है. लगातार बारिश की वजह से तापमान तो गिरा ही है साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है. चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार से लगातार तापमान नीचे गिर गया. अगर बात करें शिमला समेत कई निचले इलाकों की तो यहां लोगों को मौसम की वजह से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है. नीचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है. मौसम के अचानक करवट लेने की वजह से हिमाचल का जनजीवन प्रभावित हुआ है. अटल टनल के आस पास के इलाकों में हुई तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया गया है. वाहनों की आवाजाही को फिलहाल तो नहीं रोका गया है लेकिन स्थित बिगड़ने पर अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है.

IMD ने जारी किया है ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हिमाचल के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. शिमला और आस पास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका है. अगले 24 घंटों के लिए शिमला और इसके करीब के तमाम इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि तथा गरज-चमक की संभावना जताई है. ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा, कांगड़ा और चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
लोगों को सावधान रहने की सलाह
आम तौर पर भारी बारिश वाले इलाकों को लेकर जो चेतावनी दी जाती है उसे ध्यान में रखने की सलाह दी गई है. जलजमाव वाले इलाकों से दूर रहने और वैकल्पिक मार्ग को चुनने कहा गया है. लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने कहा गया है. अगर किसी काम से निकले हैं तो गरज-चमक के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों.


