Vegetable vendor murdered : 10 रुपये के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या: CM नायब सैनी से मिला परिवार, बेटियों को मदद का भरोसा

0
1172
Vegetable vendor murdered over Rs 10 dispute Family meets CM Nayab Saini, daughters assured of help

Vegetable vendor murdered(आज समाज नेटवर्क) करनाल। करनाल में 10 रुपये के मामूली विवाद में सब्जी विक्रेता संजय सैनी की हत्या का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। करनाल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी और चार बेटियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

मृतक की बेटी शिवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने परिवार की पूरी बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ने की बात कही गई।

परिवार के साथ मौजूद रमेश सैनी ने बताया कि विधायक जगमोहन आनंद के माध्यम से मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई गई। उन्होंने कहा कि परिवार ने बेटियों के भविष्य और आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी चिंता मुख्यमंत्री के सामने रखी, जिस पर सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया।

गौरतलब है कि बूढ़ाखेड़ा निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता संजय सैनी मुख्य सड़क पर नाले के पास फल और सब्जी की दुकान लगाते थे। 26 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी मां और तीन बहनों के साथ दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए और करीब 210 रुपये के फल-सब्जी खरीदने के बाद केवल 200 रुपये देकर जाने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो बाद में खूनी वारदात में बदल गया।

यह भी पढ़े :-Karnal News : जमीन बेचकर बेटे को भेजा था अमेरिका, सुबह मकान की बात हुई…शाम को मौत की खबर आई; मजदूर पिता बोला- “बस एक बार बेटे का चेहरा दिखा दो”

  • TAGS
  • [post_tags]