Haryana Women Commission: उषा प्रियदर्शनी होंगी हरियाणा महिला आयोग की नई चेयरपर्सन

0
220
Haryana Women Commission: उषा प्रियदर्शनी होंगी हरियाणा महिला आयोग की नई चेयरपर्सन
Haryana Women Commission: उषा प्रियदर्शनी होंगी हरियाणा महिला आयोग की नई चेयरपर्सन

बेटी वाले बयान पर विवाद के बाद रेणु भाटिया ने दिया था इस्तीफा
Haryana Women Commission, (आज समाज), पंचकूला: उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। साथ ही मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त हुई है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेशों में नारनौल की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग, सुनीता चौहान का नाम शामिल है। आदेश के अनुसार, इन सदस्यों की नियुक्ति की सेवा शर्तें और नियम मुख्य सचिव कार्यालय, राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से 26 मई 2026 को जारी निदेर्शों के अनुरूप लागू होंगे।

रेणु भाटिया के बयान से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में लड़की से रेप की घटना के बाद रेणु भाटिया 7 जून को अस्पताल का दौरा करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल आॅफिसर डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।

इस दौरान भाटिया ने सीनियर नर्सिंग आॅफिसर अनिता को कहा- क्या आपकी भी बेटी है, छोड़ू उसे किसी के साथ 15 मिनट एक कमरे में, फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया। रेणु भाटिया के बयान पर नर्सिंग स्टाफ ने कड़ा विरोध जताया था। विवाद बढ़ने पर रेणु भाटिया ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

  • TAGS
  • [post_tags]