Haryana News: स्क्रू ड्राइवर की मदद से अमीर बनने का सपना हुआ चूर, जेल पहुंचीं सगी बहनें, चौंकाने वाली है घटना

0
329

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस ने दो युवतियों को एटीएम तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई बीते 10 अगस्त को धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम में स्क्रू ड्राइवर और लोहे की पत्ती से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी के प्रयास मामले में की है।

सगी बहने हैं दोनों युवतियां

गिरफ्तार की गई दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें हैं। आरोपी युवतियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के गांव सरे खुर्द निवासी अन्नू कौर व ज्योति कौर के रूप में हुई है।

डकैती नहीं चोरी के प्रयास का मामला

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘दिनदहाड़े एटीएम लूट’ की खबर पूरी तरह भ्रामक है। यह लूट या डकैती का मामला नहीं, बल्कि दो युवतियों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे चुराने के प्रयास का मामला था।

पैसे निकालने वाला शटर तोड़ा

डीएसपी श्यारोण ने बताया कि बीते 13 अगस्त को मोहल्ला आजाद नगर बास रोड धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट कंपनी की एटीएम मशीन लगाई हुई है। इंजीनियर नवल किशोर ने 10 अगस्त को उसे सूचना दी कि एटीएम मशीन का पैसे निकालने वाला शटर टूटा हुआ है।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें दो युवतियां एटीएम बूथ में घुसती दिखीं। उनमें से एक मशीन के साथ स्क्रू ड्राइवर से छेड़छाड़ कर रही थी। एक लड़की ने कार्ड डालकर मशीन से 100 रुपये निकाले। इसके बाद पैसे निकालने का शटर खुला, तो उसने लोहे की पत्ती उसमें फंसा दी। एक बार जाने के कुछ समय बाद दोनों लड़िकयां फिर से एटीएम बूथ पर आई। उन्होंने स्क्रू ड्राइवर से मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए नकदी चोरी का प्रयास किया।

  • TAGS
  • [post_tags]