Special polio campaign : 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष पोलियो अभियान, कोई बच्चा न छूटे : उपायुक्त

0
1233
Special polio campaign to be held from June 28 to 30, no child should be left out Deputy Commissioner

Special polio campaign (आज समाज नेटवर्क)करनाल। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 28 से 30 जून तक चलने वाले विशेष पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि पूरे जून माह में विशेष एनीमिया अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों की जांच कर एनीमिया से पीड़ित पाए जाने पर उपचार दिया जाएगा तथा दो माह बाद दोबारा जांच की जाएगी।बैठक में पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, टीबी, मलेरिया और डेंगू की रोकथाम पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने और जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

  • TAGS
  • [post_tags]