Haryana News : हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए रेखा शर्मा आज करेंगी नामांकन

0
435
Haryana News : हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए रेखा शर्मा आज करेंगी नामांकन
Haryana News : हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए रेखा शर्मा आज करेंगी नामांकन

रेखा शर्मा का राज्यसभा जाना तय
(आज समाज) चंडीगढ़: पानीपत के इसराना से कृष्णलाल पंवार के विधायक चुने जाने पर खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर 20 दिसंबर को उपचुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। रेखा शर्मा आज नामाकंन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान रेखा शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के सभी विधायक और मंत्री भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

रेखा शर्मा हरियाणा के पंचकूला जिले की रहने वाली हैं। रेखा शर्मा का राज्यसभा जाना तय तय है। क्योंकि कांग्रेस इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का चेयरपर्सन लगाया गया था। जिसके बाद 2018 में उनका कार्यकाल दोबारा बढ़ा दिया गया था। रेखा शर्मा लगभग 9 वर्ष तक राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रही हैं।

रेखा शर्मा का नाम फाइनल कर सभी को चौंकाया

इस राज्यसभा सीट के लिए पार्टी के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई, सुनीता दुग्गल, मोहनलाल बड़ौली, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, ओपी धनखड़, डॉ. बनवारी लाल समेत एक दर्जन नेताओं का नाम सामने आ रहा था। हालांकि भाजपा ने राज्यसभा के लिए रेखा शर्मा का नाम फाइनल कर सभी को चौंका दिया।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : मैदानों में बारिश, पहाड़ों में गिरी बर्फ

 

  • TAGS
  • [post_tags]