Haryana Weather Update: रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश

0
133
Haryana Weather Update: पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश की कमी बनी हुई है।
Haryana Weather Update: पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश की कमी बनी हुई है।

12 जिलों में मौसम खराब होने का अलर्ट
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मंगलवार शाम को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे रोड पर जलभराव हो गया, जिससे कई कारें और बाइकें पानी में फंस गईं। सिविल अस्पताल में भी बारिश का पानी घुस गया। वहीं फरीदाबाद में भी बादल छाए हुए हैं और यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, सुबह सोनीपत में बारिश हुई थी।

मौस विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने रात 9 बजे तक गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी और जींद में बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा में मानसून अब तक 35% कमजोर

जुलाई के इस पखवाड़े तक सामान्य तौर पर करीब 65 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार राज्य में केवल 42 मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गई है। यानी अब तक सामान्य से करीब 35% कम बारिश हुई है।

  • TAGS
  • [post_tags]