Haryana-Delhi Weather Update: हरियाणा के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

0
156
Haryana-Delhi Weather Update: बारिश से दिन के तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी बढ़ेगी।
Haryana-Delhi Weather Update: बारिश से दिन के तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी बढ़ेगी।

10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम रहेगा परिवर्तनशील
(आज समाज), चंडीगढ़/नई दिल्ली: मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन घंटों के दौरान नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आखिरकार मानसून का असर दिखाई देने लगा है। आसमान में घने काले बादलों के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबादी देखने को मिल रही है।

गुरुग्राम में बारिश के कारण लगा जाम

वहीं आज सुबह कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में बारिश हुई। करनाल और पानीपत में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जबकि दोपहर बाद यमुनानगर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूंह और गुरुग्राम में तेज बारिश शुरू हो गई। गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में दो-दो फीट पानी भर गया। करनाल और सोनीपत में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। गुरुग्राम में नेशनल हाईवे-48 पर जाम लग गया।

ईस्ट आॅफ कैलाश इलाके में गाड़ियों पर गिरा पेड़

तेज हवाओं के बीच दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के ईस्ट आॅफ कैलाश इलाके में एक बड़ा पेड़ गाड़ियों पर गिर गया। इस घटना में कम से कम 4-5 गाड़ियों को नुकसान हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गाड़ियों के मालिकों को बड़ा नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान