Haryana Weather : हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

0
137
Haryana Weather : हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather : हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने जारी किया अलर्ट, पानीपत व सिरसा में सुबह से बारिश

Haryana Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : वर्तमान में हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। यही कारण है कि सोमवार से प्रदेश में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज गुरुवार को भी जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेश में 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ज्ञात रहे कि इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक अलनीनो का प्रभाव मौसम पर साफ तौर पर दिखाई दिया है। जुलाई के अंतिम दो दिन शेष है लेकिन प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। एक तरफ जहां मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं पानीपत व सिरसा समेत कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट आई है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। बता दें कि कल हरियाणा के सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज हरियाणा में सुबह का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 86% है, और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है।

फसलों के लिए बहुत जरूरी है अच्छी बारिश का होना

मानसून की बेरुखी से एक तरफ जहां आम लोग परेशान हैं वहीं प्रदेश का किसान वर्ग भी लगातार अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठा है। ज्ञात रहे कि खरीफ सीजन में हरियाणा में सबसे ज्यादा रकबे पर धान की फसल उगाई जाती है। जिसे सिंचाई के लिए बहुत ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। पानी की यह आपूर्ति मुख्य रूप से मानसून सीजन के दौरान होने वाली बारिश से होती है।

इस साल मानसून का लगभग आधा सीजन बीत चुका है लेकिन अभी तक एक भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। इससे धान पर बीमारियों का हमला हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ यदि आने वाले दो-तीन दिन में प्रदेश में अच्छी बारिश होती है तो वह धान के लिए वरदान साबित होगी। इससे न केवल धान का फुटाव ज्यादा होगा बल्कि धान की बंपर पैदावार की भी उम्मीद बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें : Haryana Breaking News : हरियाणा सरकार ने लाखों युवाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, होगी नियमित कमाई, जानिए कौन होगा पात्र

  • TAGS
  • [post_tags]