Haryana Weather : हरियाणा में लोग गर्मी से बेहाल, जानिए आईएमडी ने क्या बताया मौसम का हाल

0
160
Haryana Weather : हरियाणा में लोग गर्मी से बेहाल, जानिए आईएमडी ने क्या बताया मौसम का हाल
Haryana Weather : हरियाणा में लोग गर्मी से बेहाल, जानिए आईएमडी ने क्या बताया मौसम का हाल

अभी कुछ दिन सताएगी गर्मी, 20 के बाद राहत के आसार, खरीफ की फसलों पर कम बारिश का प्रतिकूल असर

Haryana Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : इस साल अभी तक हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम बरसा है। वहीं खरीफ की फसलों पर कम बारिश का प्रतिकूल असर हो रहा है। एक तरफ जहां फसलों की बिजाई और रोपाई प्रभावित हो रही है।

वहीं किसानों के सामने सिंचाई की समस्या भी खड़ी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने बताया है कि हरियाणा में मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त है। जिससे राज्य में अगले कुछ दिनों तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि 20 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा और राज्य में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

इन जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और झज्जर में भारी उमस और गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

हरियाणा में 20 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी बनी रहेगी। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हवा में नमी अधिक होने के कारण बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ केवल छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 20 जुलाई के बाद जब मानसून ट्रफ दोबारा नीचे आएगी, तब जाकर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।

हरियाणा में रात के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि करनाल में 4.2 डिग्री के बड़े उछाल के साथ पारा 29.2 डिग्री रहा। रोहतक में भी रात का तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में दर्ज किया गया, जहां पारा 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे है।

 

  • TAGS
  • [post_tags]