Panipat News आई.बी. कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 

0
397
Panipat News I.B. Two day orientation program organized in the college
पानीपत। आई.बी. कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के संबोधन से हुआ। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से संपन्न इस क्षेत्र का सर्वोत्तम नैक ग्रेडिंग वाला महाविद्यालय है। यहां शिक्षा और अनुशासन के साथ – साथ विभिन्न प्रकार की  गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए जाते हैं। उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने महाविद्यालय के अचार संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. किरण मदान ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित परीक्षा से संबंधित मापदंडों से विद्यार्थियों का परिचय कराया। डॉ. अर्पणा गर्ग ने प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। गणित विभाग से कनक ने सभी विद्यार्थियों को समय सारणी की जानकारी प्रदान की। डॉ. राजेश कुमार ने खेल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। खुशबू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में एवं डॉ. नरवीर ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की महाविद्यालय इकाई में प्रवेश लेने और इनसे संबंधित अवसरों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. पूनम मदान एवं डॉ. निधि  द्वारा किया गया।
  • TAGS
  • [post_tags]