- शीर्ष तीन विजेता टीमों को उनके बिज़नेस आइडिया को आगे विकसित करने हेतु सीड मनी प्रदान की जाएगी
Panchkula News(आज समाज नेटवर्क)पंचकुला। जिला स्तरीय कुशल बिज़नेस चैलेंज (KBC) के फाइनल राउंड (राउंड-II) का सफल आयोजन चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-28, पंचकूला में किया गया। यह कार्यक्रम जिले के विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।इस जिला स्तरीय फाइनल में राउंड-I की 10 विजेता टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुल 45 विद्यार्थी एवं 15 वोकेशनल शिक्षक (VTs) शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यवसायिक विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा उनकी सेलिंग पिच, व्यवसायिक शब्दावली एवं आत्मविश्वास सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में डॉ. मयंक वर्मा, संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक, अनीता चौधरी, उप निदेशक , संध्या चिकारा़, जिला शिक्षा अधिकारी व सुमन चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थिति रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कंपोनेंट इंचार्ज श्रीमती अनु शर्मा ने जानकारी बताया कि शीर्ष तीन विजेता टीमों को उनके बिज़नेस आइडिया को आगे विकसित करने हेतु सीड मनी प्रदान की जाएगी तथा उन्हें इन्क्यूबेशन सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय सार्थक समेकित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,सेक्टर-12A, पंचकूला – कौशल योद्धा टीम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंगोला – कौशल शक्ति टीम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6, पंचकूला – अग्निपथ दल टीम, शीर्ष तीन विजेता टीमें रहीं।
विद्यार्थियों ने अपने व्यवसायिक विचारों को अत्यंत आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-26 के विद्यार्थियों द्वारा कस्टमाइज़्ड इंटीरियर डिज़ाइनिंग सेवाओं पर आधारित बिज़नेस आइडिया विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस टीम की छात्रा डाक्षी, का बिज़नेस आइडिया भी पसंद किया गया।इस अवसर पर अनीता चौधरी, उप निदेशक , संध्या चिकारा़, जिला शिक्षा अधिकारी व सुमन चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, नवाचार को अपनाने एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


