Panchkula News : फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस की रेड, सट्टा खिलाते युवक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0
679
Police conducted a raid posing as fake customers and arrested a young man red-handed while he was running a gambling operation.
  • 6 हजार से ज्यादा कैश व जुए में प्रयोग उपकरण बरामद

Panchkula News(आज समाज नेटवर्क )पंचकूला। प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पंचकूला पुलिस की एवीटी टीम ने जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सैक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में चल रहे अवैध जुआ खिलाते युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 18 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि इस क्षेत्र में अंकों के खेल के जरिए लोगों को लालच देकर जुआ खिलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर एवीटी टीम इन्चार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जैसे ही अवैध जुए की पुष्टि हुई, टीम ने तुरंत रेड कर आरोपी अरविंद, निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला को रंगे हाथों काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6370 नकद राशि तथा जुए में प्रयोग किए जा रहे उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर-14 पंचकूला में जुआ अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा है कि पंचकूला पुलिस जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े:- Panchkula News : जिला स्तरीय कुशल बिज़नेस चैलेंज (KBC) – राउंड-II का सफल आयोजन

  • TAGS
  • [post_tags]