• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Haryana कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए अभी से तैयारी करनी...
  • State
  • Haryana
  • कैथल

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी : प्रियव्रत शर्मा

By
admin
-
July 3, 2021
0
633
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Villagers participating in vaccination
    Villagers participating in vaccination

    कैथल (मनोज वर्मा)  जैसा की हम सब जानते हैं कि कोविड 19 के दो पड़ाव हम झेल चुके हैं। प्रथम पड़ाव में जहां लोगों को जबरदस्ती रोका जा रहा था और लोग रुकने को तैयार नहीं थे। वहीं दूसरी लहर में लोगों को कुछ कुछ समझ आ चुका था, कि कोविड हमारे लिए, हमारे अपनों के लिए कितना खतरनाक है। कोरोना की दूसरी लहर बड़ी घातक सिद्ध हुई है। ऐसा कोई गांव नहीं था जहां से इसने किसी को न लीला हो। आज कोई भी परिवार ऐसा नहीं है जिसका कोई रिश्तेदार, सगा संबंधी या मित्र प्यारा इस आपदा से प्रभावित ना हुआ हो। इस लहर में हमने अपनों को खोया है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड की तीसरी लहर इस से भी ज्यादा तबाही ला सकती है। इसलिए हमें अभी से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    गोपाल सोशल फाउंडेशन के संस्थापक प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए सबसे पहला कदम है जागरूकता। हमें खुद भी जागना है और औरों को भी जगाना है। दूसरा है टीकाकरण, ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। तीसरा है आत्मरक्षा। हमें ध्यान रखना चाहिए की हम अनावश्यक रूप से बाहर ना जाएं, भीड़ भाड़ वाली जगह से परहेज करें। चौथा है प्रशासन को सहयोग। हमें पता है की हमारे प्रशासनिक अधिकारी कोविड से निपटने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। इसलिए उनकी तरफ से जो भी हिदायतें मिलती हैं उनका पालन किया जाए। क्योंकि अगर तीसरी लहर आई तो इस पर काबू पाना मुश्किल होगा। इसलिए हमने इस लहर को आने से पहले ही रोकना है और हम सब मिलकर ये काम कर सकते हैं और कोविड के खिलाफ इस लड़ाई में अपना योगदान दे सकते हैं।

    टीकाकरण सुरक्षित है, आचार्य ऋषिराम शर्मा
    गोपाल सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष आचार्य ऋषिराम शर्मा ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि उन्हें वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं हुआ। बल्कि वो सामान्य महसूस कर रहे हैं तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    मानव सेवा सर्वोत्तम है
    इसके अलावा संस्थापक प्रियव्रत शर्मा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 60 (साठ) से ज्यादा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों व प्रशिक्षकों को बीट कोविड कैंपेन के तहत कोविड से निपटने के लिए प्रशिक्षण दे चुके हैं तथा ईच वन, रीच वन की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित व प्रशिक्षित कर चुके हैं।

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • covid-19
    • Founder of Gopal Social Foundation
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleमहर्षि दधीचि के लोकहित और परोपकार की कथा
      Next articleकोरोना से संक्रमित जिले में 11 मरीज हुए ठीक, मिले 3 नए केस 
      admin
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • IND vs NZ World Record: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा करिश्मा! टॉप 7 बैटर ने इतना मारा टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
      • Dev Deepawali 2026: 23 या 24 नवंबर कब मनाई जाएगी देव दीपावली, जानें कितने दीये जलाना माना जाता है शुभ
      • Punjab Crime News: पठानकोट गन पॉइंट कार लूट केस सुलझा, गुजरात से मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी काबू; XUV 500 बरामद
      • IND vs NZ: ऋषभ पंत का शतक, भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, 720 रन बनाकर तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

      Trending Post

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हरियाणा-पंजाब में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में मौसम का क्या रहेगा हाल?

      November 21, 2026

      Watch Video: बेटी के तिलक में दिखा अनंत सिंह का रुतबा! 1000 गाड़ियों का काफिला, 3 करोड़ की लग्जरी डिफेंडर और 100 ग्राम सोना…

      November 20, 2026

      Film Nihang: राज कुंद्रा की ‘निहंग’ फिल्म पर विवाद, अकाल तख्त साहिब ने मंजूरी देने के दावे को बताया भ्रामक

      November 20, 2026

      POPULAR POSTS

      IND vs NZ World Record: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा करिश्मा! टॉप 7 बैटर ने इतना मारा टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

      November 22, 2026

      Dev Deepawali 2026: 23 या 24 नवंबर कब मनाई जाएगी देव दीपावली, जानें कितने दीये जलाना माना जाता है शुभ

      November 22, 2026

      Punjab Crime News: पठानकोट गन पॉइंट कार लूट केस सुलझा, गुजरात से मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी काबू; XUV 500 बरामद

      November 22, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions