Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा कनुप्रिया ने पांच एवं छह जनवरी को ओडिशा के कटक में आयोजित जूनियर फेंसिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियेागिता में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कनुप्रिया की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को अत्यंत गर्व है। उल्लखेनीय है कि कनुप्रिया पहले से ही सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी है और अब वे सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियन बन गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अरुणा शर्मा ने विजेता खिलाड़ी एवं उनके अभिभा वकों को बधाई देते हुए कहा कि इंडस पब्लिक स्कूल छात्रों को हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय के उप प्रचार्य प्रवीन कुमार ने भी कनुप्रिया की सराहना करते हुए प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इंडस पब्लिक स्कूल द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खिलाड़ी फीस, रियायत योजना लागू की गई है।
विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी
इस योजना के तहत विद्यालयस्तर, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीयस्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को उनकीखेल प्रतिभा के आधार पर विद्यालय शुल्क में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कनुप्रिया जींद की इकलोती ऐसी खिलाड़ी हैं जिसने सीनियर व जूनियर दोनों वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन के रूप में पहचान बनाई है।
यह भी पढ़े:-The Kayakalp team inspected : नागरिक अस्पताल में काया कल्प की टीम ने जांची व्यवस्थाएं


