प्राचीन दक्षिण हनुमान मंदिर समिति ने विधायक लीला राम को किया सम्मानित MLA Leela Ram Honored

0
679
MLA Leela Ram Honored

मनोज वर्मा, कैथल:

MLA Leela Ram Honored: कपिस्थल धर्मस्थान एवं वृद्धकेदार तीर्थ सुधार समिति प्राचीन दक्षिण हनुमान मंदिर संस्था ने विधायक लीला राम को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के सदस्य गोपाल सैनी ने बताया कि, विधायक लीला राम के प्रयासों से महामहिम राज्यपाल का कार्यक्रम बहुत ही अच्छी तरह से संपन्न हुआ और हम विधायक का और पूरे प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं|

जिन्होंने केवल 3 दिन के अंदर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए। विधायक लीला राम ने कहा कि, मंदिर सुधार समिति ने महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत मेहनत की थी। जिसका परिणाम है कि, यह एक भव्य कार्यक्रम सफल हुआ है। इस मौके पर सदस्य गोपाल सैनी, टेकचंद राधे राधे, कृष्ण सैनी ,गौरव गुप्ता सीए, राजेंद्र ढुल, अरविंद बिंदलिश,  सोनू मचल, अशोक कुमार, राकेश मित्तल ,कुलदीप, रमेश, सुनील गर्ग आदि मौजूद रहे।

  • TAGS
  • [post_tags]