• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Haryana Jind News :भाजपा को दस साल का लेखा-जोखा देना होगा :कुमारी शैलजा
  • State
  • Haryana
  • जींद

Jind News :भाजपा को दस साल का लेखा-जोखा देना होगा :कुमारी शैलजा

By
Rohit kalra
-
August 18, 2024
0
372
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    BJP will have to give an account of ten years: Kumari Selja
    रैली में मंच पर मौजूद नेता।
    • जींद की पुरानी अनाज मंडी में हुआ बदलाव रैली का आयोजन

    (Jind News)जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को दस साल का लेखा-जोखा देना होगा। अब वक्त आ गया है बीजेपी से दस साल का हिसाब मांगने का। रणदीप सुरजेवाला जब राज्यसभा में हरियाणा की आवाज उठाते हैं तो बीजेपी के पास जवाब नहीं होता है। किसानों के साथ भेदभाव हुआ है। जवाब तो बीजेपी को देना ही होगा। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई। एमएसपी के वादे कर रही है, बीजेपी पर बताए तो सही एमएसपी के लिए क्या कानून बनाया है।
    कुमारी शैलजा रविवार को जींद की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित बदलाव रैली को संबोधित कर रही थी। रैली को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी संबोधित किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि हर रोज जहां भी हम जाते हैं लोगों का प्यार और भीड़ उमड़ती है। जींद जिला इंकलाबी जिला है। इस जिले को जो मिलना चाहिए था वो मिल नहीं पाया। जींद जिला भेदभाव का शिकार हुआ है।

     

    अब दस सालों में बीजेपी की सरकार में जो वीरान माटी जींद की हुई है वैसे पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित, कर्मचारी, पिछड़ा, किसान, महिला, व्यापारी सभी वर्गों के साथ बीजेपी सरकार कैसा बर्ताव करती आई है ये हम सब ने देखा है। इसीलिए सभी वर्गों में बीजेपी के प्रति रोष है और इसका बदला जनता आगामी एक अक्टूबर को वोट की चोट से लेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज बीजेपी की जनविरोधी सोच के चलते 36 बिरादरी में हाहाकार मची हुई है। उन्होंने कहा कि वजीफे बंद कर दिए हैं ताकि बच्चे पढ़ न सकें। नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अब ऐसी सरकार से छुटकारा पाने का समय आ गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद हम आपके हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया है कि कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। हम लोगों को सुरक्षित माहौल देंगे। लोगों की खुशहाली के लिए संघर्ष शुरू किया और इस लड़ाई को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्यार और मोहब्बत व विकास के नारे को जन.जन तक पहुंचाने के लिए हम यात्रा निकाल रहे हैं। लोगों को जनविरोधी सरकार से मुक्ति दिलाकर उनके हकों की रक्षा करेंगे।

    बीजेपी सरकार में जींद के साथ विकास में भेदभाव हुआ : रणदीप सुरजेवाला

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी व खडग़े जी कुछ ही दिनों में जींद से ही हरियाणा में सत्ता के परिवर्तन की जंग को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में जींद के साथ विकास में भेदभाव हुआ है। विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। सरकारी नौकरियों के पेपर बिक रहे हैं। इसलिए युवाओं को अपना भविष्य उज्जवल नजर नहीं आ रहा और वे विदेशों में जा रहे हैं। बीजेपी सरकार किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती आ रही है। महिला खिलाडिय़ों के साथ जो हुआ सब ने देखा। व्यापारियों से जजिया कर की तरह बसूली की जा रही है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में ऐसा माहौल बना दिया है कि कोई भी वर्ग सुखी नहीं। ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट की चोट से बदला लेना होगा। इस अवसर पर रघुवीर भारद्वाज, विधायक रेणुबाला,  पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक सतिंद्र राणा, पूर्व विधायक रामभज लोधर, सुधा भारद्वाज, अंशुल सिंगला, विद्या रानी सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

     

     

    यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : तीन सौ शिवलिंग बनाकर की पूजा अर्चना

     

     

     

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • account of ten years
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleDelhi News: एम्स के न्यूरोसर्जन ड्रग का ओवरडोज लेकर की खुदकुशी
      Next articleYamunanagar News : हुड्डा ने तो अपने हिसाब के कागज ही जला दिए, जनता को क्या बताएंगे, विधानसभा चुनाव में इनका बस्ता भी नहीं खुलेगा : सीएम नायब सैनी
      Rohit kalra
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • लोगों के ताने सुने, घर-परिवार छोड़ा, संघर्ष रंग लाई और भूषण ठाकरे बने KBC 18 के पहले करोड़पति
      • Rajasthan News: श्रीगंगानगर रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया था RDX, मामले की NIA करेगा जांच
      • यूपी में कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर अखिलेश का पोस्ट- जीतनेवाली पहली ’26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, आगे बढ़ेगी बात
      • रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रामायण’ की आंधी! 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई 1,700 करोड़ पार पहुंची

      Trending Post

      Vaibhav Sooryavanshi World Records: वैभव सूर्यवंशी ने एक ही पारी में तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

      November 24, 2026

      Watch video Vaibhav Sooryavanshi blast: सिर्फ चौके-छक्के से 196 रन, 384 का स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी की तबाही का वीडियो

      November 24, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi Double Century: 52 बॉल में डबल सेंचुरी! वैभव सूर्यवंशी का खौफनाक खेल, 28 छक्के से कांप उठे गेंदबाज

      November 24, 2026

      POPULAR POSTS

      लोगों के ताने सुने, घर-परिवार छोड़ा, संघर्ष रंग लाई और भूषण ठाकरे बने KBC 18 के पहले करोड़पति

      November 24, 2026

      Rajasthan News: श्रीगंगानगर रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया था RDX, मामले की NIA करेगा जांच

      November 24, 2026

      यूपी में कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर अखिलेश का पोस्ट- जीतनेवाली पहली ’26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, आगे बढ़ेगी बात

      November 24, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions