Rohtak News: आज रोहतक सुनारियां जेल वापस आएंगे गुरमीत राम रहीम

0
567
Rohtak News: आज रोहतक सुनारियां जेल वापस आएंगे गुरमीत राम रहीम
Rohtak News: आज रोहतक सुनारियां जेल वापस आएंगे गुरमीत राम रहीम

गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को मिली थी 21 दिन की फरलो
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हत्या व दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज रोहतक स्थित सुनारियां जेल लौटेंगे। गुरुमीत राम रहीम की जमानत अवधि पूरी हो चुकी है। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा से राम रहीम सुनारियां जेल में वापस आएंगे। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुके है।

सिरसा डेरे में रहे थे गुरमीत राम रहीम

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरा तो 20 दिन बरनावा यूपी में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान सिरसा डेरे में ही रहे और अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस मनाया।

ये भी पढ़ें : Business News Hindi : भारत और अमेरिका मिलकर आगे बढ़ेंगे : ट्रंप

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का भी चेतावनी

 

  • TAGS
  • [post_tags]