Fatehabad News: फतेहाबाद में महिला एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
258
Fatehabad News: फतेहाबाद में महिला एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
Fatehabad News: फतेहाबाद में महिला एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

भट्टू थाने में तैनात है असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तलविंद्र कौर
Fatehabad News, (आज समाज), फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। आज एंटी करप्शन ब्यूरो जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तलविंद्र कौर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है।

एसीबी की टीम एएसआई तलविंद्र और महिला दोनों को अपने साथ फतेहाबाद कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद टीम दोपहर बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। किस मामले में गिरफ्तार किया है ये फिलहाल साफ नहीं है।

कल टोहाना सदर थाने के एसआई को एसीबी की टीम ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि कल (सोमवार) को टोहाना सदर थाना में कार्यरत एसआई महेंद्र को एसीबी ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अउइ इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रक ने रोडवेज के फर्जी पास मामले में पकड़े राहुल के मामले को निपटाने के नाम पर उनके घर जाकर 72 हजार रुपए की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ और माघ मेले का ज्यादा चढ़ावा डकार गए राम मंदिर कमेटी सदस्य

  • TAGS
  • [post_tags]