Faridabad News : सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा को लेकर व्यवस्था के विषय में प्रेस वार्ता आयोजित

0
317
Faridabad News : सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा को लेकर व्यवस्था के विषय में प्रेस वार्ता आयोजित
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजू दास महाराज (महंत हनुमानगढ़ी, अयोध्या) साथ में है श्रीमद् जगतगुरु विजय रामदेवाचार्य भैया महाराज।

Faridabad News(आज समाज) बल्लभगढ़। आनंद धाम आश्रम, बल्लभगढ़ में बृहस्पतिवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का उद्देश्य पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था और समन्वय पर चर्चा करना रहा।

प्रेरणादायी विचार किए व्यक्त 

इस अवसर पर श्रीमद् जगतगुरु विजय रामदेवाचार्य भैया महाराज के पावन सानिध्य में, मुख्य वक्ता राजू दास जी महाराज (महंत हनुमानगढ़ी, अयोध्या) ने सनातन धर्म की अखंड एकता, राष्ट्र निर्माण में अध्यात्म की भूमिका, और समाज में धार्मिक समरसता बनाए रखने के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

बैठक में मुनिराज महाराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, जिला सह-मीडिया प्रभारी हन्नी कुमार, आईटी प्रमुख तरुण राज शर्मा, रिंकू कौशिक, अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढे : Faridabad News : देव दीपावली पर वृन्दावन में महिलाओं ने जलाएं घी के दीपक

  • TAGS
  • [post_tags]