Charkhi Dadri News : दादरी जिला के बाढड़ा ब्लॉक को मिला समग्र विकास पुरस्कार

0
306
Badhra block of Dadri district received the overall development award
उपायुक्त मुनीश श्र्मा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब र्सैनी।
  • मुख्यमंत्री के हाथों चंडीगढ में उपायुक्त किया गया सम्मानित

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। जिला व बाढड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। समग्र विकास के क्षेत्र में बाढड़ा आकांक्षी ब्लॉक को पुरस्कृत किया गया है। मृद्वा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्ररस्कार प्रदान किए हैं। जिला की ओर से उपायुक्त मुनीश शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारियों ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने जिला में किए गए कार्य को लेकर एक पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति भी दी।

उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिलना क्षेत्र के लिए बडे गर्व की बात है। विदित है कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के सबसे पिछड़े जिलों और ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों के माध्यम से समग्र विकास के तहत सम्पूर्णता अभियान चलाया। पिछले साल जुलाई से शुरू इस अभियान के तहत विकासशील भारत के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए बाढड़ाा ब्लॉक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]