Bharat Tax-2024 कपड़ा उद्योग में भारत की असाधारण क्षमताओं को उजागर करने का एक उत्कृष्ट मंच : अमन शर्मा

0
3675
Bharat Tax-2024

Aaj Samaj (आज समाज),Bharat Tax-2024,पानीपत : टेक्सटाइल्स के मामले में ग्लोबल लेवल पर ब्रांड इंडिया को नई पहचान देने के इरादे से राष्ट्रीय राजधानी में 26 से 29 फरवरी तक चार दिवसीय भारत टैक्स 2024 का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रमों में से एक, भारत टैक्स 2024 का उद्घाटन किया। पानीपत से गए उद्योगपति अमन शर्मा (अमन फर्निशिंग) ने बताया कि “भारत टैक्स 2024 कपड़ा उद्योग में भारत की असाधारण क्षमताओं को उजागर करने का एक उत्कृष्ट मंच है” आज देश में ‘वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल’ के लिए जन-आंदोलन चल रहा है। विकसित भारत के निर्माण में टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान दे रहा है। इसमें टेक्सटाइल्स में भारत की समृद्ध विरासत के साथ आज के दौर में हो रही तरक्की को शोकेस किया गया। भारत मंडपम और यशोभूमि में करीब 22 लाख वर्ग फुट एरिया में हुए इस आयोजन में टेक्सटाइल्स से जुड़ी 10 अलग-अलग थीम्स पर आधारित फैशन शो हुए।

  • TAGS
  • [post_tags]