शहजादपुर: पीएचसी पतरेहड़ी क्षेत्र में लगाए कोरोनारोधी टीके

0
584

नवीन मित्तल, शहजादपुर:
पीएचसी पतरेहड़ी के अन्तर्गत 21045 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। पीएचसी पतरेहड़ी के इंचार्ज डा. विनोद सैनी ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण ही सबसे उपयुक्त बचाव का तरीका हैं। उन्होनें लोगों से आग्रह किया कि 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोग समय रहते कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि पीएचसी पतरेहड़ी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैम्प आयोजित कर टीकाकरण किया जाता है।
उन्होनें कहा कि निर्धारित आयु वर्ग के सभी लोगों को चाहिए कि वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें तथा हाथों को नियमित रूप से साबुन पानी से धोएं या सैनिटाईजर का प्रयोग करें तथा भीड़-भाड़ से दूर रहें। इन सावधानियों को रखकर हम कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]