Ambala News : भाजपा अंबाला के जिला मीडिया प्रभारी राज सिंह कोछड़ का निधन

0
660
Ambala News : भाजपा अंबाला के जिला मीडिया प्रभारी राज सिंह कोछड़ का निधन
Ambala News : भाजपा अंबाला के जिला मीडिया प्रभारी राज सिंह कोछड़ का निधन

Ambala News | अंबाला छावनी | भारतीय जनता पार्टी अंबाला के जिला मीडिया प्रभारी राज सिंह कोछड़ का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। राज सिंह के निधन से पूरे अंबाला में शोक की लहर है। राज सिंह भाजपा के पुराने व वरिष्ठ कार्यकतार्ओं में से एक थे।

जैसे ही आज तेपला में आयोजित सीएम के कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके निधन का पता चला तो वहां कार्यकतार्ओं में शोक की लहर दौड़ गई।

कोछड़ पूर्व विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के नजदीकियों में से एक थे। आज जब लोगों को उनके निधन का समाचार मिला तो लोग उनके शास्त्री कॉलोनी निवास स्थान पर पहुंचना शुरू हो गए।

Ambala News : स्वच्छता के प्रति स्वयं सचेत रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें : सतिंद्र सिवाच

  • TAGS
  • [post_tags]