Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार शाम को भूकंप आया। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 रही और इसका केंद्र पांच किलोमीट की गहराई में था। पिछले कुछ महीनों के दौरान इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जून महीन में आए भूकंप की तीव्रता 5 रही थी।
रिएक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 और इसका केंद्र पांच किमी गहराई में था। इसकी लोकेशन चंबा ही थी। हिमाचल प्रदेश के चंबा में पहले भी कम तीव्रता वाले भूकंप को महसूस किया जा चुका है। भूकंप के झटके सोमवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए।
EQ of M: 3.1, On: 12/10/2026 16:40:32 IST, Lat: 32.381 N, Long: 76.358 E, Depth: 5 Km, Location: Chamba, Himachal Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App
https://t.co/5gCOtjdtw0
@DrJitendraSingh
@OfficeOfDrJS
@tummalasrini
@GSuresh_NCS
@ndmaindia https://t.co/Dlq8xslUjO— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 12, 2026
ऐतिहासिक नगर है चंबा
चंबा हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक और पहाड़ी जिला है। यह रावी नदी और उसकी सहायक नदी साल नदी के संगम पर बसा है। चंबा में पिछले कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसने भूगर्भ वैज्ञानिकों की चिंता भी बढ़ाई है। हिमाचल के चंबा जिले में ही डलहौजी, खज्जियार, भरमौर और पांगी टूरिस्ट प्लेस हैं।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी की ऊपरी सतह (लिथोस्फीयर) कई बड़े और छोटे टुकड़ों में बंटी है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे घूमती और सरकती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं या एक-दूसरे से दूर जाती हैं, तो इनके किनारों पर भारी दबाव और घर्षण (फ्रिक्शन) पैदा होता है। कई बार ये प्लेटें आपस में फंस जाती हैं और आगे नहीं खिसक पातीं, जिससे इनके भीतर तनाव (स्ट्रेस) बढ़ता रहता है। जब यह तनाव अत्यधिक हो जाता है और चट्टानें अचानक टूट जाती हैं या फिसल जाती हैं, तो सदियों से जमा हुई ऊर्जा तरंगों के रूप में चारों दिशाओं में फैल जाती है। इससे जमीन हिलने लगती है।


