Delhi Weather Update : दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना

0
344
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना

आसमान में रहेगा बादलों का डेरा, राजधानी के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Weather Update  (आज समाज), नई दिल्ली : एक तरफ जहां दक्षिण पश्चिम मानसून केरलम पहुंच चुका है। जिससे केरल सहित सभी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं उत्तरी भारत का मौसम भी बदल चुका है। हालांकि यह बदलाव मानसून के भारत में प्रवेश करने से नहीं बल्कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आया है। इसी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के मौसम में भी यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को जहां तेज आंधी व कहीं-कहीं हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को दिनभर गरज-चमक के साथ आंधी, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस बदले मौसम के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

इस तरह रहेगा दिन और रात में मौसम

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार सुबह, पूर्वाह्न और रात के समय बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के ताजा पूवार्नुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों का मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी छह जून को दिल्ली सहित आसपास के एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद मौसम में तेजी से सुधार होने के संकेत हैं। 7 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें : Business News Update : भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

  • TAGS
  • [post_tags]