Ghaziabad News : नंदग्राम मंडल में सरदार एस पी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी “मन की बात”

0
371
Sardar SP Singh listened to
(Ghaziabad News ) गाजियाबाद। नन्दग्राम मंडल में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देश पर व मंडल अध्यक्ष पंकज राय के संयोजन में मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी.सिंह व विशिष्ट अतिथि महानगर उपाध्यक्ष सुखदेव त्यागी थे। मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को  वार्ड नंबर 13 के बूथ संख्या 1012 पर नन्दग्राम मंडल सेक्टर संयोजक भूपेंद्र  सिंह चौधरी के आवास पर सुना गया।
इस अवसर पर एक वृक्ष माँ के नाम पर वृक्षारोपण का प्रोग्राम भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण में सरदार एसपी सिंह, सुखदेव त्यागी, कुलवंत सिंह, अजय सिंह  बिट्टा, पवन तिवारी, राजेश दुबे, ओम प्रकाश पत्रकार, संजय प्रजापति, नरेश कुमार, केके शुक्ला, पुष्पेंद्र और अन्य भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Rewari News : पेट्रोल पम्प से नकदी चोरी करने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

 यह भी पढ़ें: Rewari News : बंद फैक्टरी से सामान चोरी करते तीन आरोपी रंगे हाथों दबोचे

  • TAGS
  • [post_tags]