Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

0
194
Delhi Crime
Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
  • मृतक की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई

Delhi Crime,(आज समाज), नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात सोमवार रात की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चाकू से वार करके युवक को मौत के घाट उतारा गया है। बताया जा रहा है कि 6-7 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है। वह 17 वर्ष का था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार वारदात में लगभग 12 से 16 लोग शामिल थे।

आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल (DCP Rahul Alwal) ने बताया, मौके पर पहुंचने पर पुलिस को ज़मीन पर 17 साल का एक लड़का पड़ा मिला, जिसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।  आगे की जांच जारी है। फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का मुआयना किया और ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए।

बीएनएस के तहत मामला दर्ज

राहुल अलवाल ने बताया कि बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में चाकू मारने की एक घटना की सूचना मिली थी। अगर ऐसी घटनाएं दिन-दहाड़े हो रही हैं तो यह हम सभी के लिए एक खतरा है। उन्होंने कहा,  आज तो यहां एक स्थानीय बाज़ार भी लगा है, जहां लोग लगातार आ-जा रहे हैं। इसके बावजूद, 12 से 15 लड़के आए और उन्होंने यह वारदात की। इससे यहाँ रहने वाले हम लोगों में डर का माहौल बन गया है।

शरीर पर चाकू के एक दर्जन से अधिक वार

युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। बताया गया है कि उसके शरीर पर चाकू के एक दर्जन से अधिक वार हैं। पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाया। बताया गया है कि हत्यारों ने अभिषेक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से वार कर मौत के घाट उतारा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की क्रूरता साफ दिख रही है। शुरूआती जांच में यह पुरानी रंजिश का लग रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News : राजधानी दिल्ली में बीड़ी न देने पर युवक की हत्या

  • TAGS
  • [post_tags]