UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड पर माय बार हेडक्वार्टर के सामने दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे दोनों गुटों के लोग सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। वायरल वीडियो में युवतियां एक दूसरे का बाल खींचकर आपस में लड़ती दिखाई दे रही हैं।
बरेली में बार हेडक्वार्टर के सामने दो युवतियों में जमकर मारपीट, बाल पकड़कर सड़क पर मारपीट…फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दो गुटों में हुआ विवाद, युवकों ने भी एक युवक को सड़क पर गिराकर पीटा @Uppolice https://t.co/GDLy1E0RHd
— Noida Extension Ki Awaz. नोएडा एक्सटेंशन की आवाज (@Sandeep01814044) October 12, 2026
विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट
घटना शनिवार रात की है। फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद,उन्होंने सड़क पर आपस में मारपीट शुरू कर दी। तीन-चार युवकों ने मिलकर एक युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। वहीं, युवतियां भी इस दौरान आपस में भिड़ गईं और एक दूसरे का बाल खींचकर मारपीट करने लगीं।
पुलिस ने लिया संज्ञान
बारादरी पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में लगी है। विवाद की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।


