• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Chandigarh Punjab News: बैंकों में 3,111 करोड़ का कोई दावेदार नहीं, खाते निष्क्रिय,...
  • State
  • Chandigarh
  • Punjab

Punjab News: बैंकों में 3,111 करोड़ का कोई दावेदार नहीं, खाते निष्क्रिय, अपना खाता निष्क्रिय होने से ऐसे बचाएं

By
Sudhanshu Chouhan
-
September 4, 2026
0
118
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    Punjab News: पंजाब में 82.68 लाख बैंक खाताधारकों का कोई अता-पता नहीं है। इन खातों में 3,111 करोड़ रुपये की रकम जमा है, जिनका कोई दावेदार नहीं है। काफी समय से इन खातों से कोई लेन-देन न होने की वजह से ये निष्क्रिय हो गए हैं। नतीजतन बैंकों को इस रकम को RBI के विशेष फंड में जमा करवाना पड़ा।

    ढूंढे जा रहे खाताधारक

    जानकारी के मुताबिक, अधिकतर खाते ऐसी परिस्थितियों में निष्क्रिय हुए जब खाताधारक स्थानांतरित हो गए या फिर उनका बैंक बदल गया। समिति के अनुसार बैंक खाताधारकों को ढूंढ रहे हैं, जिसके लिए लगातार बैंकों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

    महज 0.48% खाताधारक मिले

    हैरानी की बात यह है कि बैंकों की तमाम कोशिशों के बावजूद महज 0.48% खाताधारकों तक ही पहुंच बनाई जा सकी और उनकी रकम लौटाई गई। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की हालिया बैठक में पेश रिपोर्ट ने बैंक खातों में जमा इस लावारिस धन की तस्वीर सामने रखी है।

    2.49 लाख खाते निष्क्रिय

    रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग बैंकों में इस समय 2.49 लाख बचत खाते निष्क्रिय हैं जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले 33.50 लाख खाते निष्क्रिय हो गए हैं और इनमें 435 करोड़ रुपये जमा हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे खाते शामिल हैं जिन्हें लोगों ने न तो अपडेट करवाया और न ही पिछले काफी समय से लेन-देन किया है।

    कुल 3,111 करोड़ की रकम

    प्रदेश के 82.68 लाख बैंक खातों में 3111 करोड़ रुपये ऐसी रकम है, जिसके असली हकदार या तो खातों से दूर हो चुके हैं या फिर उन्हें अपनी जमा राशि की याद ही नहीं रही। नियमों के तहत बैंकों ने आरबीआई के डिपॉजिटर एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर कर दी गई।

    क्यों निष्क्रिय होता है खाता?

    अगर किसी खाते में दो साल तक कोई लेनदेन या गतिविधि नहीं होती है, तो उस खाते को निष्क्रिय कर दिया जाता है। वहीं, अगर खाता 10 साल से ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहता है, तो बैंक उस खाते की राशि को RBI के विशेष फंड में जमा करवा देता है।

    खाते को निष्क्रिय होने से ऐसे बचाएं

    • नियमित लेनदेन करें: अपने खाते में कुछ महीनों में कम से कम एक बार पैसे जमा करें, निकालें या ऑनलाइन पेमेंट करें।
    • यूपीआई या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें: खाते को चालू रखने के लिए Google Pay या PhonePe जैसे यूपीआई ऐप्स से छोटे-मोटे डिजिटल लेनदेन करते रहें।
    • ऑटोमैटिक ट्रांसफर सेट करें: अगर आप खाते का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो दूसरे खाते से हर महीने एक छोटी राशि इस खाते में ट्रांसफर होने का नियम बना लें।
    • केवाईसी (KYC) अपडेट रखें: समय-समय पर बैंक द्वारा मांगे जाने वाले पहचान और पते के दस्तावेज जमा करके अपनी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा रखें।
    • खाता लॉग इन करें: नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में समय-समय पर लॉग इन करते रहें, ताकि बैंक को आपकी सक्रियता का पता चलता रहे।
    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • inactive account
    • inactive account ammount
    • Punjab news
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleHaryana News: भारी बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी, कहा- किसानों का सब्र देखना चाहती है सरकार
      Next articleStock market closing: स्टॉक मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, IT और बैंकिंग के शेयरों ने दिखाया दम, उछलकर हुआ बंद
      Sudhanshu Chouhan
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • बढ़ गईं कारों की कीमतें, जानें अब कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब, 1 दिसंबर से नई कीमतें होंगी लागू
      • Vaibhav Sooryavanshi World Records: वैभव सूर्यवंशी ने एक ही पारी में तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
      • वापस आ रहा सबका फेवरिट Gold Spot? माही-साक्षी धोनी ने दिखाया फर्स्ट लुक, सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में मचेगी हलचल
      • Watch video Vaibhav Sooryavanshi blast: सिर्फ चौके-छक्के से 196 रन, 384 का स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी की तबाही का वीडियो

      Trending Post

      Vaibhav Sooryavanshi World Records: वैभव सूर्यवंशी ने एक ही पारी में तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

      November 24, 2026

      Watch video Vaibhav Sooryavanshi blast: सिर्फ चौके-छक्के से 196 रन, 384 का स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी की तबाही का वीडियो

      November 24, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi Double Century: 52 बॉल में डबल सेंचुरी! वैभव सूर्यवंशी का खौफनाक खेल, 28 छक्के से कांप उठे गेंदबाज

      November 24, 2026

      POPULAR POSTS

      बढ़ गईं कारों की कीमतें, जानें अब कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब, 1 दिसंबर से नई कीमतें होंगी लागू

      November 24, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi World Records: वैभव सूर्यवंशी ने एक ही पारी में तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

      November 24, 2026

      वापस आ रहा सबका फेवरिट Gold Spot? माही-साक्षी धोनी ने दिखाया फर्स्ट लुक, सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में मचेगी हलचल

      November 24, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions