Chandigarh Breaking News : पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी से जुड़ रहे चंडीगढ़ में मिले आईइडी और विस्फोटक सामग्री के तार

0
111
Chandigarh Breaking News : पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी से जुड़ रहे चंडीगढ़ में मिले आईइडी और विस्फोटक सामग्री के तार
Chandigarh Breaking News : पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी से जुड़ रहे चंडीगढ़ में मिले आईइडी और विस्फोटक सामग्री के तार

आज पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके लेगी रिमांड, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे मिले विस्फोटकों के तार पाकिस्तान के साथ जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में पकड़े गए गैंग से जुड़े आरोपियों के मामले में भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तरनतारन तक हथियार पहुंचने की बात सामने आई थी। इसके बाद हथियार चंडीगढ़ पहुंचाए गए थे।

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ताजा मामले में बरामद पिस्टल और कारतूस का स्रोत क्या है और क्या इसका संबंध किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से है। वहीं इस केस में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपियों का रिमांड मांग सकती है। पूछताछ के दौरान आतंकी साजिश से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को आईईडी और विस्फोटक सामग्री कहां से मिली थी और इन्हें किस जगह इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से एक आईईडी बरामद किया था। इसके अलावा पांच किलो जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, पावर सोर्स, तार, रिमोट से संचालित होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक पिस्टल और पांच कारतूस भी मिले थे। पुलिस के मुताबिक, बरामद आईईडी सक्रिय नहीं था। यदि पुलिस इस केस में तत्परता न दिखाती तो एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था।

इन तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह (19) निवासी सरहाली, तरनतारन, जसनप्रीत सिंह उर्फ जसनदीप (21) निवासी देवबा, तरनतारन और प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ (19) निवासी तरसिक्का, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में उनके संपर्क पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी सतनाम सत्ता उर्फ नौ शेरा से होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को किसने निर्देश दिए थे और उन्हें चंडीगढ़ में किस जगह वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।

  • TAGS
  • [post_tags]