Chandigarh News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे चंडीगढ़ के 4 युवक गंगनहर में डूबे, मौत

0
152
Chandigarh News: एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बाहर निकाला।
Chandigarh News: एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बाहर निकाला।

नहर में नहाने उतरे थे, एक को बचाने के चक्कर में सब डूबे
Chandigarh News, (आज समाज), चंडीगढ़/हरिद्वार: चंडीगढ़ से कांवड़ लेने हरिद्वार गए 4 युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सभी शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर वापस चंडीगढ़ लौट रहे था 20 कांवड़ियों का दल

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। दरअसल, चंडीगढ़ से करीब 20 कांवड़ियों का दल हरिद्वार गंगाजल लेने आया था, चारों मृतक इसी दल का हिस्सा थे। पूरे दल ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भर लिया था और वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ साथी जटवाड़ा पुल के पास रुक गए और इनमें से एक किशोर गंगनहर में नहाने उतर गया।

एक साथी को डूबता देख बचाने उतरे नहर में

किशोर नहाने उतरा ही था कि अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी नहर में उतर गए। चारों तेज बहाव में फंस गए। वहीं मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। कुछ साथी पानी के किनारे तक पहुंचे, जबकि एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई।

जहां पर हादसा हुआ, वहां न तो अधिकृत स्नान घाट है और न ही नहाने की परमिशन

मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतीश, भरत, रोहित के रूप में हुई, जो सेक्टर 30 और 29 के के रहने वाले थे। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ, वहां न तो अधिकृत स्नान घाट है और न ही नहाने की परमिशन। वहां चेतावनी बोर्ड भी लगे हैं।

एसपी ने सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की

एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि गंगा और गंगनहर में केवल उन्हीं घाटों पर स्नान करें, जिन्हें प्रशासन ने अधिकृत और सुरक्षित घोषित किया है। चेतावनी वाले स्थानों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में पानी में उतरने से बचें तथा पुलिस और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता सरकार ला रही खास योजना, दिल्ली में हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी कार्ड’

 

  • TAGS
  • [post_tags]