चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए •ाारतीय हाकी टीम को बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि •ाारत ने 52 सालों के अंतराल के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि •ाारत ने आॅस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने •ाारतीय टीम को नॉकआउट मैचों के लिए शु•ाकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि •ाारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।
Home State Chandigarh Punjab News:मुख्यमंत्री द्वारा आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए •ाारतीय हाकी...
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


