Chandigarh News: महिला सुरक्षा और नारी न्याय के लिए महिला कांग्रेस का प्रदर्शन 

0
286
Chandigarh News
Chandigarh News: आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को दिल्ली में महिला सुरक्षा और नारी न्याय के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा एक सशक्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने किया। देश भर से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने  अल्का लांबा समेत कई महिला नेताओं को गिरफ्तार किया। वही HPMC अध्यक्ष सुधा भारद्वाज भी साथ रही
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुधा भारद्वाज ने इस प्रदर्शन को पूरी नारी शक्ति की आवाज़ बताया और कहा:
> “देश की महिलाएं आज न्याय की पुकार कर रही हैं। बढ़ते हुए अत्याचार, बलात्कार, और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर कर रही हैं। महिला कांग्रेस इस चुप्पी को तोड़ रही है और अल्का लांबा जी के नेतृत्व में जो ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, वह हर भारतीय नारी की तरफ से उठी एक बुलंद आवाज़ है।”
  • TAGS
  • [post_tags]