Chandigarh News : नहाते समय गीजर की गैस से दो बहनों की मौत 

0
1112
Chandigarh News
Chandigarh News : लालरू – लालरू डैहर रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की दो बच्चियों की नहाते समय गीजर गैस की चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृत बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया है।  मृतक दोनों लड़कियां आपस में बहनें थीं।
मामले की जानकारी देते हुए बब्लू निवासी लालरू ने बताया कि वह 2 बजे ड्यूटी के लिए निकला था और उसकी पत्नी भी काम पर गई थी। उसकी दो बच्चियां घर पर अकेली थीं।  जब वह ट्यूशन जाने से पहले नहाने के लिए बाथरूम में गई। जिसके बाद वह बाथरूम से बाहर नहीं आया तो शोर मचाने पर उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों लड़कियां बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थीं।  उन्हें तुरंत अंबाला शहर के एमएम अस्पताल ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान सपना (12), माही (8) के रूप में हुई है।  दोनों लड़कियों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।  जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।
  • TAGS
  • [post_tags]