Chandigarh News: भारतीय जनता पार्टी के मोरनी मंडल द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान परस्त आतंकी ठिकानो को तबाह करने और पाकिस्तान को उसके दुस्साहस की सजा देने के लिए भारतीय सेना के सम्मान में मोरनी के समलासन माता मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष पूनम कोहली की देखरेख में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के अलावा मोरनी की जनता ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा मोरनी के विभिन्न मार्गो से होता हुआ बालग का घाट पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ नेता भुवनजीत सिंह सूदन, पवन धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखबीर राणा, जिला सचिव कनक रेखा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री लाल सिंह काठी, मंडल संयोजक महेंद्र राणा, मंडल महामंत्री कमलदीप, जसवंत सिंह सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनता ने भाग लिय
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


