Chandigarh News: शहर में भीख मांगने वाले बच्चों व महिलाओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। शहर के हरेक बड़े लाइट प्वाइंट पर भीख मांगने वाले बच्चों व महिलाओं का कब्जा है। पटियाला चौंक, सिंहपुरा बस स्टैंड, मेकडी चौंक, कालका चौक , बलटाना लाइट ढकोली व पीर मुछल्ला में भी भीख मांगने वाले बच्चे आम दिखाई दे जाते हैं। यह बच्चे सुबह ही शहर के चौराहों पर आकर खड़े हो जाते है देर शाम तक यह यहां भीख मांगते है। परेशानी यह है के इन में ज्यादातर बच्चे हैं जो भागते हुए अक्सर गाड़ियों के आगे आ जाते हैं और लोगों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ जाती है। जिस कारण कई बार वाहन आपस में टकरा भी जाते है। यह बच्चे ज्यादातर लाइट प्वाइंटो पर ही दिखाई देते हैं जहां बड़ी संख्या में लोग खड़े होते हैं। जैसे ही रेड लाइट से ग्रीन लाइट होती है तो हरेक व्यक्ति तेजी से निकलने की कोशिश करता है और यह आगे खड़े होते हैं तो हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बच्चे तो इतने शैतान है के कोई उन्हें पैसे नही देता तो कार पर सक्रेच मार देते हैं। आज कल यहां सामान बेचने का चलन भी चल रहा है। कुछ बच्चे जबरदस्ती गाड़ी का शीशा साफ कर पैसे मांगते है भले शीशा पहले ही साफ क्यों ना हो। वैसे तो भीख मांगना कानून अपराध है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के कुछ लोगों का कहना है के जो लोग दिन में भीख मांगते हैं और रात में इनमें से कुछ लोग चोरियां भी करते है। यह बच्चे कहा से आते हैं और रात को कहां गायब हो जाते है इसके बारे में किसी को पता नही चलता। यह लोग कोन से शहरों से आए हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती पुलिस वेरिफिकेशन तो दूर की बात है। स्थानीय दुकानदार भी ऐसे लोगों से परेशान है और प्रसाशन से इन बच्चों व महिलाओं को यहां से हटाने की मांग भी कर रहे है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


