Chandigarh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पिंजौर ने किया पथ संचलन

0
287
Chandigarh News
Chandigarh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पिंजौर के स्वयंसेवकों ने पिंजौर नगर में आज पाथ संचलन किया। यह संचलन हर वर्ष निकाला जाता है, जिसके द्वारा संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश (संघ की वर्दी) में एकत्रित होते हैं, और अनुशासन का पालन करते हुए बस्तियों में से पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रहित में समाज जागरण का कार्य करते हैं। इस पुण्य कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक स्थानों पर महिलाओं, पुरुषों व दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रिटायर्ड ब्रिगेडियर बेअंत सिंह जी ने स्वयंसेवकों को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि भारत पूर्णत: ग़ुलाम कभी नहीं हुआ। इस्लाम ने अनेक देशों को जीतकर वहाँ का मूल इतिहास व संस्कृति ही नष्ट कर दी थी, आज ईरान, लीबिया, मिस्र इत्यादि अनेक राष्ट्र अपना मूल गँवाकर पूर्णत: मुस्लिम हो गये। परंतु इतिहास गवाह है कि स्नातक संस्कृति ज्यों की त्यों बरकरार है। आज भारत पुन: विश्व का मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ मातृशक्ति व सुनील सचदेवा, रवींद्र कुमार, ब्रह्मप्रकाश, जतिन्द्र कुमार, नवीन शर्मा, आशुतोष,मनोज गोड़, अतीत, संजीव, नवीन, वतन, यजुर, कर्ण आदि भी उपस्थित रहे।
  • TAGS
  • [post_tags]