Chandigarh News : एम सी सी वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

0
518
MCC Workers Union demonstration regarding the demands of employees

(Chandigarh News) चंडीगढ़ आज समाज चंडीगढ़ सैक्टर 13 के मनीमाजरा एम सी सी वर्कर्स यूनियन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते यूनियन प्रधान सुरमुख सिंह ने बताया कि प्रशासन पिछले कई महीनों से कर्मचारियों की जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा। जिस कारण कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं, यूनियन ने फैसला लिया कि ज्वाइंट ऐक्शन कमेटी के बैनर तले 16 तारीख को तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

यूनियन जनरल सेक्ट्री रवीन्द्र बिन्दु ने बताया कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों की सिक्योर पालिसी बनाई जाए। जो 1996 के बाद के कर्मचारी हैं उनकी पॉलिसी बना कर रेगुलर किया जाए। प्रशासन से अपील की है कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए। इस मौके पर यूनियन उप प्रधान हुक्म चंद, चौधरी नरेन्द्र श्योराण, अशोक कुमार, सतविंदर नारद ,कन्वीनर अश्विनी कुमार, जसबीर सिंह आदि शामिल हुए।

Chandigarh News : डीसी ने नीट-यूजी के सुचारू और निष्पक्ष संचालन की तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

  • TAGS
  • [post_tags]