(Chandigarh News) डेराबस्सी। लायंस क्लब द्वारा हर घर अन्न मुहिम के तहत आज खटिक धर्मशाला डेराबस्सी में मासिक राशन वितरण प्रोग्राम में 45 से ज़्यादा परिवारों को ड्राई राशन वितरित किया।लायंस क्लब के डॉक्टर बरखा राम ने जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करता हैं।इस राशन में एक परिवार के पीछे 5 लोगो के लिए आटा ,चावल,दाल ,मसाले,नमक,चीनी,घी,साबुन ,तेल ,माचिस आदि सामान वितरित किया जाता हैं।उन्होंने बताया की जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखकर राशन दिया जाता हैं उन्होंने बताया की लायंस क्लब हर महीने के पहले हफ़्ते में यह राशन वितरण प्रोग्राम आयोजित करता हैं।इस अवसर पर उपस्थित परिवारों ने लायंस क्लब का धन्यवाद किया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


