Chandigarh News: गुरुदेव सुधांशु महाराज के पावन सानिध्य में विश्व जागृति मिशन, चण्डीगढ़, पंचकूला और मोहाली मंडल द्वारा श्री शिवधाम आश्रम (मोरनी रोड) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के उपलक्ष्य में आश्रम में एक मीटिंग भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से शिव धाम आश्रम की चेयरपर्सन सुदेश गुप्ता एवं प्रधान सौरभ गुप्ता, आचार्य कुलदीप पांडेय व योगराज मुंजाल ने बताया कि गुरुदेव सुधांशु महाराज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर आश्रम में 7 जून को सायं 5 बजे से 7 बजे तक सत्संग करेंगे।8 जून को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक गुरु अमृत वचन, दर्शन एवं पाद पूजन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी जरूरी विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मीटिंग मे पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली मंडल के सभी गुरु भाई-बहन उपस्थित थे। प्रमुख कार्यकर्ता योगराज मुंजाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां आश्रम में जोरों शोरों से की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर सभी भक्तजनों ने भूमि पूजन और हवन भी किया
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


