Chandigarh News: बालाजी प्रचार मंडल (रजि.) द्वारा वार्षिक एकादशी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा एवं छबील का आयोजन

0
258
Chandigarh News
Chandigarh News: चंडीगढ़ बालाजी प्रचार मंडल (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 32ए स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वार्षिक एकादशी के पावन अवसर पर छबील एवं चन्ना-कुलचे के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा भंडारा एवं छबील का वितरण अत्यंत सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। बालाजी प्रचार मंडल के प्रेस सचिव श्री राजमोहन ढल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार का भंडारा एवं छबील हर वर्ष जून माह में आयोजित किया जाता है।
मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को बालाजी की चौंकी ट्राई-सिटी क्षेत्र के किसी न किसी भक्त के घर निष्काम भाव से आयोजित की जाती है। इसके अतिरिक्त, बालाजी प्रचार मंडल वर्षभर रक्तदान शिविर, नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप एवं अन्य कई बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन भी करता रहता है, जिससे समाज में सेवा, समर्पण और सद्भावना का संदेश फैलता है।
  • TAGS
  • [post_tags]