Punjab News: परविंदर झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, लोगों ने दुकान में लगाई आग

0
165

Punjab News: पंजाब के मनसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार के घर पर बुधवार को पंजाब सरकार ने बुलडोजर कार्रवाई की है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव चरम पर है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर निहंग सिखों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की, सामान बाहर फेंक दिया और दुकान को आग के हवाले कर दिया। झोटा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नशा विक्रेताओं का वीडियो बनाते थे झोटा

परविंदर सिंह झोटा कथित नशा विक्रेताओं से सवाल करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाते थे। रिपोर्टों के मुताबिक, घटना से पहले उनका मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ बहस हुआ, जिसका फेसबुक लाइव करने के दौरान उन्हें गोली मारी गई।

मुख्य आरोपी को किया गया अरेस्ट

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य अभियुक्त अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के सालासर से परविंदर झोटा के कातिल की गिरफ्तारी हुई। पंजाब और राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मिलकर अभियान चलाया था। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

मेडिकल स्टोर में की गई हत्या

परविंदर सिंह झोटा की हत्या एक मेडिकल स्टोर में उस समय हुई जब वे अपने साथियों के साथ नशे की तस्करी को लेकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ बहस का फेसबुक लाइव कर रहे थे। इसी दौरान दुकान के मालिक अश्विनी कुमार ने उन्हें तीन गोलियां मारीं।

राजस्थान में हुई गिरफ्तारी

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि कि आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी राजस्थान के सालासर में एक जगह पर छिपा हुआ था। पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से यह गिरफ्तारी की है। एसएसपी के मुताबिक पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है। परमिंदर सिंह का शव फिलहाल मोर्चरी में है।

  • TAGS
  • [post_tags]