BJP-Akali Dal Alliance: पंजाब में छह साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अकाली दल का एक बार फिर गठबंधन हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन स्वाभाविक है और पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सर्वोपरि है। उन्हें खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए परिवार में वापसी हो रही है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर।
‘बीजेपी-शिअद का गठबंधन स्वाभाविक’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है। यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जनहितैषी शासन मिले और राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल द्वारा सींचा गया अकाली दल-भाजपा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा।
Putting Punjab and the welfare of Punjabis first!
I am extremely delighted that the Shiromani Akali Dal returns to the NDA family and that too on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji.
Ours is a natural alliance that will ensure Punjab gets pro-people governance that takes the state to new heights of progress.
Nurtured by Atal Ji, Advani Ji and Sardar Parkash Singh Badal Ji, the Akali Dal-BJP Alliance has stood the test of time.
I am confident that our Alliance will emerge as the preferred choice of the people of Punjab.
ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ!
ਮੈਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਐੱਨਡੀਏ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਵਾਪਸ ਪਰਤਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ’ਤੇ।
ਸਾਡਾ ਇੱਕ ਸੁਭਾਵਿਕ ਗੱਠਜੋੜ ਹੈ, ਜੋ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏਗਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਸਰਕਾਰ ਮਿਲੇ, ਜੋ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਉਚਾਈਆਂ ’ਤੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਵੇ।
ਅਟਲ ਜੀ, ਅਡਵਾਨੀ ਜੀ ਅਤੇ ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿੰਜਿਆ ਗਿਆ ਅਕਾਲੀ ਦਲ-ਭਾਜਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਕਸੌਟੀ ’ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਿਆ ਹੈ।
ਮੈਨੂੰ ਪੂਰਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡਾ ਗੱਠਜੋੜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਸੰਦ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੇਗਾ।
@Akali_Dal_ @BJP4India
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन
गौरतलब है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बीजेपी ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की।
अमित शाह से मिले सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।
‘मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कक्ष में दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर चर्चा की गई। दोनों दलों ने फैसला किया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा।


