Assembly Elections Results: त्रिपुरा, नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत, मेघालय में बड़ा फायदा

0
176
Tripura Nagaland and Meghalaya election results
त्रिपुरा, नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत, मेघालय में बड़ा फायदा

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: Assembly Elections Results : त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हाल ही में हुए चुनावों के लिए आज सुबह से वोटों की गिनती चल रही है और अब तक के रुझानों के मुताबिक नागालैंड व त्रिपुरा में बीजेपी बहुमत की ओर है।

त्रिपुरा : कौन किसी सीट पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रहा है। लेफ्ट व कांग्रेस गठबंधन छह सीटों पर आगे है। वहीं टिपरा मोथा पार्टी पांच सीटों पर बढ़त बनाए है।

मेघालय : तृणमूल कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन

मेघालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। वह 12 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के रुझानों में राज्य में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। पार्टी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

नागालैंड : बीजेपी गठबंधन 36 सीटों पर आगे

नागालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। राज्य में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है।

किस राज्य में कुल कितनी सीटें, महाराष्टÑ में भी दो सीटों पर हुए हैं उपचुनाव

मेघालय की 60 सीटों और नागालैंड की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। वहीं त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को वोट डाले गए थे। आज शाम पता चल जाएगा कि किस राज्य में किसी सरकार बनेगी। बता दें महाराष्ट्र में कस्बा पेठ और चिंचवाड़ सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं और यहां भी गिनती चल रही है।

ये भी पढ़ें :  JP Nadda Vijay Sankalp Yatra: पीएम मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरो कर विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया

 

SHARE